Local & National News in Hindi

…तो स्वतंत्रता दिवस की मिठाई में कीड़ो से भाजपा की नगर परिषद में लग सकती है फफूदं

0 557

बाणसागर।  जहा एक ओर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की मिठाई खाकर उत्साहित नजर आ रहा था वही नगर परिषद खाडं की नगर परिषद उपाध्यक्ष अपने ही परिषद की कार्यशैली से भयभीत नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद में लग रही फफूद कही सियासी कहानी को परिवर्तित न कर दे। नगर परिषद उपाध्यक्ष ने कीड़े वाली मिठाई का विरोध नगर परिषद अध्यक्ष से लेकर सीएमओ तक पहुचाया पर उन्हे न्याय नही मिला जिसकी बजह से अब चर्चा है कि इस नगर परिषद की एक और सदस्य स्तीफा देने के लिए अग्रसर है।

यू तो इस परिषद मे पहले भी भाजपा कमाल नही दिखा पाई थी लेकिन राजनैतिक कमान की बदौलत सत्ता बनी जबकी अध्यक्ष की हठधर्मिता से इस परिषद में ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि राजनीति में परस्पर वाद विवाद कोई नई बात नहीं है अक्सर राजनीति के खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ उठा पटक करते रहते हैं लेकिन बाणसागर नगर परिषद की अध्यक्ष उपाध्यक्ष के बीच चल रही पुराना विवाद इस स्थिति में पहुंच गया है की राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त की मिठाई भी राजनीतिक मुद्दा बन गया।
दरअसल यह पूरा मामला खांड नगर पंचायत बाणसागर में पिछले नगर परिषद चुनाव के समय से शुरू हुआ मामला जहां अध्यक्ष सुशीला सिंह और उपाध्यक्ष सुधा रजक से जुड़ा हुआ है। उपाध्यक्ष सुधार जग के द्वारा लगातार नगर परिषद के द्वारा किए जा रहे हैं भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर सामान्य सभा एवं पी आई सी की बैठकों में लगातार मामले उठाए जा रहे थे लेकिन सीएमओ एवं अध्यक्ष के द्वारा कोई भी दस्तावेज और जानकारी उपाध्यक्ष को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी जिसको लेकर उपाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश स्तर के पर भी इस मामले को पूरे तथ्यों के साथ उठाया गया। राजनीतिक पकड़ और प्रशासनिक जकड़ में अध्यक्ष ने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष द्वारा उठाए गए तमाम मुद्दों को दरकिनार करते हुए अपना अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करने में लगी हैं। सूत्रो की माने तो शिकवा शिकायत के बावजूद पूरा देश जब 15 अगस्त स्वतंत्रता पर्व को पूरे धूमधाम के साथ मना रहा है ऐसे में राष्ट्रीय पर्व के दिन नगर परिषद खांड उपाध्यक्ष सुधा रजक के घर कीड़े लगी मिठाई भिजवाकर एक नए विवाद को जन्म दिया।

उपाध्यक्ष सुधा रजक ने बताया कि उनके द्वारा नगर परिषद में डीजल मुरूम रोड नाली सफाई सामग्री लाइट बिजली और मेंटेनेंस के पैसे को लेकर हमेशा आवाज उठाया गया है  जिस पर कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया। वही आज 15 अगस्त के दिन मुझे सड़ी गली कीड़ा लगी मिठाई कर्मचारी के हादसे घर भिजवाया गया जिसको लेकर मैंने अध्यक्ष को फोन लगाया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ वही हमारे ग्रुप और व्यक्तिगत व्हाट्सएप में मिठाई की फोटो डालकर फोटो खींचकर भेज दिया और सवाल किया की क्या किसी दुकानदार ने यह मिठाई दान किया था।

भाजपा की सीट हारी, कांग्रेस ने जीती

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनो पूर्व नगर परिषद खांड़ के वार्ड क्रमांक 08 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी शशिधर त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शारदा प्रसाद गुप्ता को 61 मतों के अंतर से हराया। यह उपचुनाव पार्षद प्रियंका सिंह के इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था। उन्होंने परिषद की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर अपना पद त्याग दिया था, जिसके कारण निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा की गई।

नही जीत पाई भाजपा प्रत्याशी

जिस वार्ड का प्रतिनिधित्व भाजपा का पार्षद कर रहा हो और उस सीट को भाजपा हार जाए तो उसे क्या कहेगें। जानकारो की माने तो वार्ड में कुल 382 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी शशिधर त्रिपाठी को 148 मत, भाजपा प्रत्याशी शारदा प्रसाद गुप्ता को 87 मत और नोटा को 3 मत प्राप्त हुए । ऐसे में कौन इस हार का जिम्मेदार है इस पर किसकी जबाबदेही तय होनी चाहिए यह भी विचार का विषय है।

क्या नगर परिषद उपाध्यक्ष भी देगीं स्तीफा 

नगर परिषद खांड़ में जिस तरह से भाजपा प्रत्याशियो को प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसे मे क्या भाजपा नगर परिषद उपाध्यक्ष भी देगीं स्तीफा देगीं यह सवाल जन जन मे चर्चा का विषय बन चुका है

अपमानित करने के लिए हो रहा कार्य

हमने नगर परिषद अध्यक्ष एव सीएमओ को कीडे़े वाली मिठाई की जानकारी दी थी साथ ही इस विषय को वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से पार्षदो एवं अन्य जिम्मेदारो तक पहुचाया है लगातार परिषद अघ्यक्ष के द्वारा उपेक्षा की जा रही है जिससे सभी आमजन प्रभावित है जिसकी सूूचना वरिष्ट जनो को दी गई है उचित न्याय प्राप्त नही होगा तो हम स्तीफा भी दे देगें । हम राजनीति में जनता की सेवा के लिए आए है हमे किसी पद की चिंता नही है।

सुधा रजक

उपाध्यक्ष न.प खांड बाढ़सागर शहडोल

 

यही मिठाई हम सब ने ऑफिस में बैठकर खाई

“यही मिठाई हम सब ने ऑफिस में बैठकर खाई है। और सभी पार्षदों कर्मचारी को बांटी गई है। लेकिन ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।उनकी मिठाई में यह कीड़े कैसे आ गए कैसे खराबी आ गई इसकी जानकारी मुझे नहीं है।”

श्रीमती सुशीला सिंह
अध्यक्ष न.प खांड बाढ़सागर शहडोल

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.