Local & National News in Hindi

शहडोल – वशीकरण स्पेशलिस्ट – मारपाची??? कलेक्टर महोदय के हस्ताक्षर से मनमानी??

0 1,006

मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का , निजी स्वार्थ के चलते कलेक्टर से जानकारी छुपाकर कराया कार्यादेषित

 

शहडोल , शहडोल जिले में शिक्षा विभाग शिक्षा के क्षेत्र में नाम बनाये या न बनाये भ्रष्टाचार में नाम जरूर बनाएगा , लोग कहते है कि यहाँ के अधिकारी धन वशीकरण करके मन वशीकरण करने में माहिर है ?? अब ऐसी गूढ़ विद्या इन्होने कहाँ सीखी यह कोई नहीं जानता ??? ऐसे बहुत से मामले हम आपके समक्ष लायेंगे और वरिष्ठ कार्यालयों में लिखित में भी देंगे | लेकिन इनके वशीकरण के प्रभाव से इनका कुछ नहीं बिगड़ेगा | फिर भी प्रयास जारी है , इसी कड़ी में पहला मामला प्रस्तुत है –

मामला जिला शिक्षाअधिकारी कार्यालय में जिला व्यावसायिक समन्वयक पद का –

जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जिला व्यावसायिक समन्वयक का पद होता है ,जो रिक्त था . गोह्पारु विकास खंड कि दूरी शहडोल से 25 km है | जहाँ पर डेमन कुमार यादव उ.माँ. शिक्षक के रूप में पदस्थ थे , रोज रोज गोह्परू जाना और बच्चो को पढ़ाना काफी तकलीफदायक लगा , इनकी शैक्षणिक योग्यता  भी व्यावसायिक योग्यता नहीं  है , इनको भी धन वशीकरण सीखना था , पहुच गए मुख्य स्पेशलिस्ट  जिला शिक्षा अधिकारी  मारपाची के  पास , उन्होंने कलेक्टर महोदय को वशीकरण के प्रभाव से या जानकारी छुपाकर उनके हस्ताक्षर से अपने शैक्षणिक कार्य के साथ साथ जिलाशिक्षाअधिकारी कार्यालय शहडोल में जिला व्यावसायिक समन्वयक के पद पर कार्यादेषित करा लिया , आदेश क्र. 1565 दिनांक 25.04.25 अवलोकनार्थ प्रस्तुत है –

 

इसके निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर आज भी चाहे तो प्रशासन पूंछ सकता है , आदेश निरस्त कर सकता है , जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ सुचना दे सकता है , लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा ??  क्योकि   Tresury से पारित बिल AI जनरेटेड बताये जाते है ?? लोकायुक्त जाँच प्रतिवेदन में  प्रमाणित आरोप झूंठे बता दिए जाते है | यह तो छोटा मामला है और भी बहुत कुछ है खुलासा करेंगे — फ़िलहाल इस आदेश में निम्न बिंदु है –

  1. क्या शहडोल मुख्यालय में कोई योग्य शिक्षक /अधिकारी नहीं था ??  25 किमी दूर से डेमन यादव को क्यों कार्यादेषित कराया गया??
  2. डेमन कुमार यादव के पास कौन सी व्यवसायिक योग्यता है ???
  3. क्या डेमन कुमार यादव व्यावसायिक शिक्षक है ??
  4. मार् पाची द्वारा जिला व्यावसायिक समन्वयक पद पर कराये गए इस आदेश के लिए कितने आवेदन मंगाए गए ??  डेमन कुमार यादव का ही चयन क्यों किया गया ??
  5. शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय गोह्पारु में डेमन कुमार यादव कितनी बार जाते है ???बच्चो कि पढाई का जो नुकसान हो रहा है उसका जिम्मेदार कौन है ???
  6. जिला शिक्षा अधिकारी किसी स्थानीय शिक्षक को  जिला व्यावसायिक समन्वयक  के पद पर कार्यदेषित क्यों नहीं कराये ?? मारपाची का क्या व्यक्तिगत लाभ (Personal Intrest)  है  ??

 

आपको आगे बताएँगे कि परिवीक्षा अवधि में भी खेला हुआ ???  कितने शिक्षको का आसंजन हुआ ?? जहाँ पद नहीं था वहा भी पोस्टिंग कि गयी ?? अपने बेटी ,पत्नी को हॉस्टल में  पढाना दिखाकर कैसे आहरित कि गयी राशि??

जिला प्रशासन कि आँखों में 3 साल से  कैसे झोंकी गयी धूल??? किस किस वरिष्ठ अधिकारी की है संलिप्तता ??

Leave A Reply

Your email address will not be published.