Local & National News in Hindi

बीजेपी व संघ के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बबाल, अतिथि विद्वान के विरूद्ध दर्ज हुई शिकायत

0 352

लोकतंत्र में प्रत्तेक व्यक्ति को मौलिक अधिकारो का प्रयोग करने की स्वतंत्रता है पर समाज मे जिन विषयो को लेकर संवेदनशीलता होनी चाहिए उस पर कटाक्ष होता है तो समाज मे असंतोष नजर आता है कुछ ऐसे ही एक सोशल मीडिया  पोस्ट के बाद की स्थितिया गंभीर होती हुई दिखाई दी। सूत्रो की माने तो एक अतिथि विद्वान की विवादित पोस्ट से दो स्थानो पर शिकायत दर्ज की गई।  गौरतलब है कि  कम पढ़े लिखे लोगों को किसी भी संगठन या व्यक्ति के विरुद्ध भड़काना आसान होता है लेकिन भारत के सबसे बड़ी शैक्षणिक योग्यता रखने वाला कॉलेज का अतिथि विद्वान यदि सामाजिक सौहाद्र को विगाड़ने व परस्पर वय मनस्यता बढ़ाने के लिए यदि कोई सोशल मीडिया में पोस्ट करें तो इसका जवाब ढूंढना बेहद मुश्किल लगता है। आखिर ऐसे कौन लोग हैं जो भाई को भाई से लड़ाने का एक दूसरे के खिलाफ खड़े करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। पर्दे के पीछे बैठकर कौन सा ऐसा खेल खेला जा रहा है जिससे हमारे समाज की समरसता और बंधुत्व की भावना को नष्ट किया जा सके। ऐसे तमाम सवाल आज खड़े हो रहे हैं। आपको बता दे अनूपपुर जिले के व्यंकट नगर नवीन महाविद्यालय में पदस्थ एक अतिथि विद्वान डॉ राजेश अहिरवार ने अपने मोबाइल व्हाट्सएप स्टेटस में कुछ ऐसा स्टेटस लगाया गया जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला कहलाने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के फुल फॉर्म को ऐसे गंदे शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा गया जिसको देखकर और सुनकर भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और संघ के अनुशासित स्वयंसेवको में भारी आक्रोश फैल गया। लेकिन संगठन के नैतिकता मर्यादा और अनुशासन को मानते हुए भाजपा कार्यकर्ता और आरएसएस के स्वयंसेवक पहले वेंकट नगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष विजय राठौड़ ने वेंकट नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत किया तो दूसरी तरफ शहडोल जिले के सोहागपुर मंडल अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने सोहागपुर थाने में पहुंचकर इस पूरे मामले पर अपने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।

क्या है पूरा मामला

अनूपपुर जिले के व्यंकट नगर महाविद्यालय में पदस्थ अतिथि विद्वान डॉ राजेश अहिरवार के व्हाट्सएप स्टेटस में एक पोस्ट किया गया जिसमें बीजेपी आर.एस.एस का फुल फॉर्म को सही न बताकर उसे भ्रामक, अपमान जनित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया इसी स्टेटस के वायरल होते ही देखते ही देखते पूरे क्षेत्र से लेकर दूर तक इस स्टेटस ने सभी निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं संघ के सभी स्वयंसेवकों के हृदय को भारी आघात पहुंचाते हुए क्रोध से भर दिया। इसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत सबसे पहले व्यंकट नगर क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय राठौड़ और शहडोल जिले के सोहागपुर मंडल के अध्यक्ष मृदुल मिश्रा के द्वारा थाने में पहुंचकर डॉ राजेश अहिरवार अतिथि विद्वान अर्थशास्त्र विषय के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

फोन स्विच ऑफ रहा मोबाईल

इस संबंध में जब हमने डॉ राजेश अहिरवार के फोन नंबर पर उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा था। वही इस पूरे मामले पर डॉ राजेश अहिरवार के द्वारा लोकल सोशल मीडिया पत्रकार से बात करते हुए अपनी बात रखी है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। इस बातचीत में राजेश अहिरवार ने खुद को स्टेटस के मामले से अंजान बताते हुए घर में रखे मोबाइल से किसी बच्चों के द्वारा ऐसी पोस्ट किए जाने की बात बोली गई है तो दूसरे सवाल जिसमें उनके पोस्ट में भीम आर्मी से संबंधित कई पोस्ट होने की बात पूछने भीम आर्मी को एक सामाजिक संगठन बताते हुए बात रखी है। पत्रकार और राजेश अहिरवार के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनने के बाद ऐसा लगता है। की राजेश अहिरवार का मामला यदि थाने तक नहीं पहुंचता और इसका विरोध नहीं किया जाता तो ऐसा किया जाना राजेश अहिरवार की नजर में कुछ गलत नहीं है।

कौन है षड़यंत्र का जनक

जब डॉक्टरेट की डिग्री लेने वाले युवक ऐसी मानसिकता के साथ बच्चों को एक शिक्षक के रूप में समाज को क्या शिक्षा दे सकता हैं। राजेश अहिरवार के मोबाइल में ऐसी पोस्ट बैनर का होना ही राजेश अहिरवार के ऊपर कई बड़े सवाल खड़े करता है। जो समाज के एक बड़े राष्ट्रवादी संगठन को अपमानित करने वाला है। ऐसे पोस्ट और बैनर की उपस्थिति ही इसके पीछे चल रहे एक बड़े षड्यंत्र का जनक कौन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.