Local & National News in Hindi

स्वदेशी कोविड वैक्सीन ने पूरे विश्व को दिया “वसुधैव कुटुम्बकम” का संदेश

0 173

भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना काल में स्वदेशी कोविड वैक्सीन बनाकर पूरे विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम” का संदेश दिया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग ने भारत की वैश्विक शक्ति का परिचय कराया। चंद्रयान-3 की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। गौरतलब है कि 25 सितम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा विषय पर संतोष लोहानी ने विस्तार से जानकारी दी।  कार्यक्रम में जीएसटी संशोधन बिल पर अमित बजाज और जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
जैतपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि जय सिंह मरावी  ने  उद्बोधन में सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर प्रकाश डाला।
आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र पटेल ने किया एवं मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री अमित मिश्रा द्वारा किया गया।

चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहडोल के द्वारा यह भी घोषित किया गया कि 17 सितम्बर, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले भर के सभी बूथों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रातः 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय अटल निलय में रक्तदान शिविर का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.