Local & National News in Hindi

बुजुर्गों का स्नेह,आशीर्वाद ,अनुभव और मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी को मिलती है जीवन मूल्यों की शिक्षा

0 194

बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद ही परिवार और समाज की सच्ची संपžत्ति है आज के दौर में युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह अपने बड़ों का सम्मान करते हुए उनके जीवन अनुभवों को अपनाए। अपने संबोधन में मनीषा सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर होते हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ही नई पीढ़ी को जीवन मूल्यों की शिक्षा मिलती है। ऐसे वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करना गर्व का विषय है। श्रीमती सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों पेंशनर्स से आहवान करते हुए कहा कि आप विकाश के लिए मार्गदर्शन दें। यह बात वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा शहडोल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा सिंह ने कही।

गौरतलब है कि एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 14 सितंबर को विधि महाविद्यालय शहडोल के सभागार में किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स को सम्मानित किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने की। जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित शंभूनाथ शु€ल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर रामशंकर, शहडोल जोन की उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहाने, भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा,नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, अधिवक्ता संघ बुढार के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा, विधि महाविद्यालय के संचालक अशोक सराफ, पूर्व आईएएस अधिकारी अमरपाल सिंह, रेडक्रास के सचिव डॉ राजेश पांडे, डॉ एके श्रीवास्तव, श्रीकान्त शर्मा गीतानुरागी एवं भारतीय स्टेट बैंक शहडोल के मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता व सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री रविकरण त्रिपाठी ने संगठन के कार्यालय संचालन हेतु शासकीय भवन आवंटित किए जाने की मांग की। वहीं वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रामनरेश तिवारी ने संगठन की ओर से महंगाई भžो सहित करीब एक दर्जन मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग अतिथियों से की गई।

पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायी
भाजपा जिला अध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का योगदान समाज के हर क्षेत्र में रहा है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। श्रीमती चपरा ने पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा कार्यालय हेतु भवन दिलाए जाने की मांग का समर्थन करते हुए शीघ्र भवन दिलाए जाने की बात कही।

भौतिकता छोड़ आध्यात्म को अपनाए पेंशनर्स 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित शंभूनाथ शु€ल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर रामशंकर ने कहा कि उम्र के पड़ाव के साथ पेंशनर्स को अब भौतिकता छोड़ आध्यात्म को अपनाना चाहिए , उन्होंने कहा कि भौतिकता से दूरी बनाए जाने की क्रिया का पालन करने से मृत्यु का भय समाप्त होता है। उन्होंने ने कहा कि पचास की उम्र पार करने के बाद हमें प्राणशास्त्र  की ओर चलकर इच्छाओं एवं ईगो को त्यागना चाहिए। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक हमेशा समाजसेवा में अग्रणी रहा है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं उपलŽध कराता है।

बच्चों को बनाएं संस्कारित 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी सविता सोहाने ने कहा कि पेंशनर रिटायर्ड के बाद थके नहीं बल्कि वह अपने जीवन को परिवार के साथ उत्साह से जिए, बच्चों को संस्कारित बनाएं एवं नकली जीवन जीने से बचें। उन्होंने कहा कि पेंशनर सर्वगुण संपन्न होते हैं, अत: अपने अनुभवों को लिपिबद्ध कर दूसरों को भी प्रेरणा देने का काम करें।

नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में शहर की विकास एवं समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि शीघ्र ही शहर की सडक़ों की मरम्मत करा कर अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अधिवक्ता संघ बुढार के अध्यक्ष जयकांत मिश्र ने कहा कि पेंशनर्स रिटायर्ड नहीं हैं बल्कि वे असली डायमंड है,पेंशनर्स में वे सभी गुण विद्यमान हैं जो हमें कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करने पर हासिल होगी। उन्होंने पेंशनर्स को कार्यालय संचालन के लिए भवन न मिलने पर कहा कि उन्हें भूमि उपलŽध करा दिया जाएं वे अपने निजी व्यव से भवन बनाकर पेंशनर्स को उपलŽध करा दूंगा। कार्यक्रम में अमरपाल सिंह, डॉ. राजेश पांडेय एवं अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल एवं रेखा जौहरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी लोकेन्द्र प्रसाद तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं पेंशनर्स साथियों को शाल श्रीफल एवं भागवत गीता पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.