Local & National News in Hindi

राष्ट्रीय पैरा योगासन में रितेश ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव

0 288

योग काे सम्पूर्ण विश्व मे मान्यता मिल चुकी है योग से निरोगी काया की कल्पना करने वाले लोग अब योग को स्वास्थय के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मान रहे है ऐसे मे देश की धरा में प्रदेश व शहडोल जिले का गौरव बढ़ाने का कार्य रितेश ने किया है।
गौरतलब है कि योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन शहडोल से रितेश मिश्रा ने  प्रथम राष्ट्रीय पैरा योगासन में रजत  पदक  प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पैरा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन मोरार जी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान नई दिल्ली में दिनाँक 26/09/2025 से 28/09/2025 को किया गया, जिसमें रितेश मिश्रा ने  अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए  रजत पदक प्राप्त किया।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल्मीक जायसवाल, कोच शिवेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ योग शिक्षक  नीलेश शुक्ला,  राजेंद्र शर्मा,  सूर्यप्रकाश तिवारी, आशीष द्विवेदी, पतंजलि महिला जिला प्रभारी श्रीमती नीलिमा शर्मा एवं संपूर्ण योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन परिवार ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है।
उनकी यह सफलता न केवल शहडोल बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। रितेश मिश्रा की लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम आज युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि योग केवल साधना ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी भारत को गौरव दिलाने का सशक्त माध्यम है। उनकी इस उपल्बधी से युवा मे उर्जा का संचार होगा । उनके इष्ट मित्रो ने उन्हें हृदय से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास उन्हे विश्वास है  कि रितेश राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योगासन खेल के क्षेत्र में भारत का परचम लहराएँगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.