Local & National News in Hindi

सेवा के संकल्प में बढ़ते कदमः एक घंटा एक दिन एक साथ चले आम और खास नागरिक

0 227

बुढार। स्वच्छता का संकल्प लेने वाला प्रत्तेक व्यक्ति खास है देश का प्रत्तेक नागरिक अपनी सहभागिता से देश को स्वच्छ बनाने में अपनी सहभागिता निभा रहा है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सकंल्प अब जन जन की आवाज बन गया है यही कारण है कि एक दिन एक घंटा एक साथ का संकल्प को पूरा करने के लिए आम हो खास सभी एक स्थान पर है। हम देश को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है यह बात विधायक जयसिंह मरावी ने एक घंटा एक दिन एक साथ के लिए आयोजित कार्यक्रम मे कही।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरा देश स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहा है इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
जिले के कलेक्टर केदार सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में पूरे जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का कैलेंडर अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव लघाटे के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में कैलेंडर अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

खाम्हीडोल बाजार परिसर में किया गया श्रमदान
सेवा पखवाड़े के सप्तम दिवस में एक घंटा ,एक दिन, एक साथ के थीम को लेकर भाजपा विधायक जयसिंह मरावी , भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी,अनुविभागीय अधिकारी अमृता गर्ग ,तहसीलदार जैतपुर , जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्य और गणमान्य नागरिक,कर्मचारियों के माध्यम से श्रमदान किया गया।

स्वच्छता की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम मेें विधायक जयसिंह मरावी जी के द्वारा खाम्हीडोल विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे स्वच्छता अपनाने से मन और तन दोनों स्वक्छत होता है और यही स्वच्छता आपको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देता है अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वच्छता को अपने जीवन शैली में अपनाने की अपील की । इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी सचिन श्रीवास्तव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता अपनाने की अपील की एवं एक घंटा एक दिन एक साथ मिलकर श्रमदान करने की बात कही।

जन जन में हो रहा जागरण
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत निर्धारित गतिविधि कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायत खम्हीडोल परिसर एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान किया गया जिसमें  जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा पाव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,तहसीलदार जैतपुर, दीपक पटेल ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास साहू ,सरपंच,सचिव व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस संबंध में स्वच्छता अधिकारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के द्वारा निर्धारित कैलेंडर अनुसार सेवा ही स्वच्छता का यह पखवाड़ा लगातार कैलेंडर अनुसार क्षेत्र में आयोजित किया जा रहे हैं और इसका ग्रामीण जीवन पर असर दिखाई देता पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.