Local & National News in Hindi

सकारात्मकता और आनंद अनुभूति से समाज की बदलेगी दिशा

0 192

समाज में जिस तरह से आधुनिकता की गति है उसमे समाज के लोग कैसे अपने जीवन को उत्कृष्ट कैसे बनाये यह विचार उन्हे कई बार प्रभावित करता है ऐसे हमारी संस्कृत और संस्सकार हमारे लिए बरदान बनकर सामने आते है । समाज में सकारात्मकता और आनंद की अनुभूति से समाज की दिशा बदलती है। दुर्गा पूजा का उत्सव हमारे जीवन में नवीन उर्जा का संंचार करती है। यह बात  स्वामी विवेकानंद परिसर मुख्य द्वार पर आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ओएसडी आशीष कुमार गुप्ता ने कही। उन्होने समस्त माताओ बहनो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेशित की है साथ ही परिसर की महिला शक्ति को नमन करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट गरबा नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर सम्मानित भी किया।
गौरतलब है कि इस अवसर पर श्री गुप्ता ने अपने विभाग राज्य आनंद संस्थान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि शीघ्र ही स्वामी विवेकानंद परिसर में राज्य आनंद संस्थान द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को जीवन में सकारात्मकता और आनंद की अनुभूति हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.