Local & National News in Hindi

..तो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदलने से बदलेगी शहडोल की तस्वीर

0 958

शहडोल की तहसीलों में सात अधिकारियों का हुआ तबादला
शहडोल।  जिले में प्रशासनिक कसावट की तैयारी की जा रही जिसके लिए कलेक्टर के द्वारा तहसीलदारों को नवीन पदस्थापना कर जिम्मेदारियां का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर निरंतर सवाल उठ रहे हैं ऐसे में तहसीलदारों के स्थानांतरण को लेकर आमजन नवीन व्यवस्थाओं को लेकर आसनवित  नजर आ रही है।
वर्तमान में जिस तरह से प्रशासनिक गलियारे की स्थिति नजर आ रही है ऐसे में स्थानांतरण सूची का लाभ क्षेत्रीय जनों को कितना मिलेगा यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
कलेक्टर के द्वारा जारी पत्र क्रमांक/तीन(1)/स्था./2025/466० प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से निम्नलिखित प्र. तहसीलदार / नायव तहसीलदारों / प्र. नायब तहसीलदार/ प्र. अधीक्षक / प्र सहायक अधीक्षक को आगामी आदेश तक निम्नानुसार कार्य किये जाने के लिए आदेशित किया है।
उल्लेखनीय है सुमित कुमार गुर्जर प्रभारी तहसीलदार व्यौहारी की वर्तमान पदस्थापना सोहागपुर की गई है इसके साथ ही प्रभारी तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती दिव्या सिंह को प्रभारी तहसीलदार गोहपारू बनाया गया है वही डीलन सिंह मरावी प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख की नवीन पदस्थापना प्रभारी तहसीलदार व्यौहारी के रूप में की गई है इसके साथ ही श्री सोने सिंह प्रभारी नायब तहसीलदार की नवीन पदस्थापना नायब तहसीलदार जयसिंहनगर में की गई है आपको बता दें कि  राजकुमार टांडिया प्रभारी नायब तहसीलदार की नवीन पद स्थापना नायब तहसीलदार गोहपारू के रूप में की गई है। साथ ही मनोज सिंह प्रभारी नायब तहसीलदार की नवीन पदस्थापना नायब तहसीलदार बुढार में की गई है। मनोज शुक्ला को प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख से नायब तहसीलदार जैतपुर बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.