
बुढार।।जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत देवरी में विद्यालय शाला में और केशवाही विद्यालय में रंगोली, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओ ने मनमोहक तरीके स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता का प्रचार प्रसार किया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के विभिन्न पंडालो में जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने की समझाइए दी गई । ग्राम पंचायत घुघरी के पंडाल में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। इसी प्रकार सकरा में जनप्रतिनिधि द्वारा दुर्गा पंडाल में पहुंचकर सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने का संकल्प दिलाया गया ।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरा देश स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहा है इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
जिले के कलेक्टर केदार सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद के मार्गदर्शन में पूरे जिले में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का कैलेंडर अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद पंचायत बुढार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव लघाटे के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में कैलेंडर अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। सेवा ही स्वच्छता पखवाड़े के छठवें दिन स्कूलों में रंगोली का कार्यक्रम एवं दुर्गा पंडालो में ग्रीन उत्सव के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया है । स्कूलों में रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
इस संबंध में स्वच्छता अधिकारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के द्वारा निर्धारित कैलेंडर अनुसार आज छटमें दिवस में स्कूल विद्यालयों में रंगोली का कार्यक्रम एवं पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधित का संकल्प एवं इस दिन को ग्रीन उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। जिसके लिए जनपद पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सेवा ही स्वच्छता का यह पखवाड़ा लगातार कैलेंडर अनुसार क्षेत्र में आयोजित किया जा रहे हैं और इसका ग्रामीण जीवन पर असर दिखाई देता पड़ रहा है।