Local & National News in Hindi

एक बार फिर भरोसे का प्रतीक बने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम

0 253

युवाओ के बीच में भरोसे का पर्याय बने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम जहां एक बार दूसरे कार्यकाल के लिए नेताओं को संघर्ष करना पड़ता है वही अनुपम का युवक कांग्रेस के युवाओ में विशेष प्रेम स्नेह और भरोसे नजर आया है। एक बार फिर कांग्रेस चुनाव परिणाम ने सभी को उत्साहित कर दिया है। प्रदेश युवक काग्रेंस ने जैसे ही निर्वाचित नेताओ की सूची प्रकाशित वैसे ही शहडोल नगर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे विशेष उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओ ने पटाखे डोल नगाड़े के साथ ही नारे गूजने लगे। गौरतलब है कि  मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें शहडोल जिला में 3636 वोट पाकर अनुपम गौतम ने जिला अध्यक्ष पद पर भारी जीत हासिल की। वही प्रदेश सचिव पद पर अभिषेक शुक्ला, जिला महासचिव – श्रीनामो गर्ग, निशांत जोशी, शेख आबिद, मो मोहसिन, अलीम ख़ान, रिदा परवीन विधानसभा अध्यक्ष जयसिंहनगर –  शेख सजील, ब्यौहारी – विक्रम कोल, जैतपुर – अभिषेक वर्मा विकासखंड अध्यक्ष – सोहागपुर –  प्रियांशु चौबे, जयसिंहनगर- अंकित पांडेय, सिंहपुर – शिवम  यादव, ब्यौहारी – आयुष्मान ताम्रकार, सिंहपुर 2 – अभिषेक त्रिपाठी, अमझोर – कृष्णपाल रैदास, बुढ़वा –  उत्कर्ष सिंह, देवलोंद –  संजय  गुप्ता, करकी – रामलखन यादव, पपौंध- हिमांचल त्रिपाठी, बुढ़ार – अभिषेक यादव, जैतपुर – आशीष कुमार मिश्रा, केशवाही – दीपक कुमार मिश्रा, खैरहा – सचिन द्विवेदी ने जीत हासिल की। 18 अप्रैल को एमपी में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई 20 जून से 19 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया गया था।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव ने सभी यवाओ को मार्गदर्शित करते हुए उन्हे बधाई प्रशित किया है और उनके उज्जवल भविश्य की कामना की है। अनुपम गौतम की जीत के बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे विशेष उत्साह नजर आ रहा है परिणाम के बाद से ही बधाईओ का तांता लगा है। नई टीम निर्वाचन से काग्रेसं जनो का दावा है कि इससे काग्रेंस टीम सशक्त होगी। युवाओ का मानना है कि पिक्षले कार्यकाल में जिस तरह से अनुपम ने संगठन को सशक्त है उससे ज्यादा तेज गति से संगठन मजबूत होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.